इन 3 टिप्स की मदद से असानी से कम कर पाएंगे अपना वजन

इन 3 टिप्स की मदद से असानी से कम कर पाएंगे अपना वजन

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की वजह से तकरीबन तीन महीने से सभी लोग घरों में कैद थे जिसकी वजह से लोगों की दिनचर्या खराब हो गई थी। इसी कारण लोगो के खान-पान पर भी असर पड़ा है। ऐसी स्थिति में लोगों का वजन भी बढ़ गया है। वहीं जब अब सब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है तो बढ़ा हुआ वजन अब लोगों को परेशान करने लगा है। उठते-बैठते मन में यह ख्याल आ ही जाता है कि बढ़े हुए वजन को कम कैसे किया जाए। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि वजन कम करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस इसके लिए जरूरत है थोड़ा सजग रहने की साथ ही खानपान संबंधी अपनी आदतों पर ध्यान देने की। इससे वजन कम करना आसान हो जाएगा।

पढ़ें- तनाव को दूर रखने में मदद करते हैं ये सुपर फूड्स

वजन कम करने के लिए 3 टिप्स (Best Tips for Weight Loss in Hindi):

जरूरी है सुबह का नाश्ता

रात में भोजन करने के बाद सुबह तक एक लंबा अंतराल बीतता है। इसलिए सुबह के समय शरीर को ढेर सारे पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है। अगर आप नाश्ता छोड़कर सीधा लंच लेती हैं तो इसका असर शरीर पर पड़ता है और आपका वजन अनियंत्रित हो जाता है। लंबे अंतराल के बाद जब शरीर में पौष्टिक भोजन पहुंचता है तो आवश्यकता से अधिक फैट एकत्र होने लगता है। नाश्ता जितना अधिक पौष्टिक होगा। शरीर उतना ही अधिक फिट रहेगा।

बॉडी को वार्म रखना

स्लिम-ट्रिम रहने के लिए बॉडी का कुदरती रूप से वार्म रहना बहुत जरूरी है। इसका मतलब है आप द्वारा ग्रहण किए जाने वाले खाद्य पदार्थ इस रूप में लिए जाएं कि वे बॉडी को वार्म रख सकें। शोध-अध्ययनों से पता चला है कि सलाद और सब्जियों को कच्चे रूप में खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इनका सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं। 

खाते समय पानी कम पिएं

भोजन करने के दौरान पानी कम से कम पिएं। यदि आप भोजन करने के दौरान अधिक पानी पी लेती हैं तो इससे आपका पाचनतंत्र प्रभावित होता है। शरीर में पानी की अधिक मात्रा पहुंचने पर पेट में मौजूद एसिड का पीएच बैलेंस गड़बड़ा जाता है। नतीजतन न केवल पाचनतंत्र बिगड़ता है, बल्कि भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का फायदा भी शरीर को नहीं मिल पाता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए यह जरूरी है कि खाना खाने से पहले या खाना खाने के दौरान गर्म सूप या घरेलू चीजों से तैयार काढ़े का सेवन करें। इसके साथ ही भोजन करने के दौरान ठंडे पानी के बजाय गुनगुना पानी पिएं।

 

इसे भी पढ़ें-

वजन बढ़ाने के लिए अपने डाइट में शामिल करें ये सब चीजें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।